देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर व्यावसायिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक लच्छू गुप्ता ने तीरथ सिंह रावत को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि रावत के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सरल व्यक्तित्व का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। उनके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ा है। लच्छू गुप्ता ने विश्वास जताया कि तीरथ सिंह रावत नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि रावत ने हमेशा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन हित में कार्य किया है।