कांग्रेसियों ने धरावाली में चलाया सफाई अभियान

देहरादून। वार्ड 91 चन्द्रबनी मेें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट सुरेश यादव के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया।
एडवोकेट सुरेश यादव ने कहा कि चन्द्रबनी में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से विशेष अभियान चलाया गया।
उन्होंने कहा कि यह अभियान सप्ताह में एक दिन चलाया जायेगा। इस अभियान चन्द्रबनी के क्षेत्र समाजसेवी य काई अन्य लोग भी इस में भाग ले सकते हैं। अभियान के तहत खराब सड़कों की मरम्मत, गड्ढों को भरने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने पर जोर दिया जायेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने, विद्यार्थियों की उपस्थिति सुधारने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई और मरीजों को समय पर उपचार देने पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं, स्वच्छता अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और विद्यालयों के आसपास सफाई कराई गई। लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। श्री यादव ने कहा कि इन चारों क्षेत्रों में सुधार के लिए विभागों को लगातार निगरानी रखने को कहा गया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धारावाली में सफाई अभियान चलाया जिसमें
मिथलेश कुमार, सुधीर थपलियाल चंदन सिंह नेगी नरेंद्र सिंह रावत एस के यादव एडवोकेट व अन्य क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *