राहुल गांधी के आने पर भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली

“नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर सवाल

उत्तराखंड हेड लाइंस

देहरादून । भाजपा महिला मोर्चा देहरादून द्वारा राहुल गांधी के आगमन पर “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर सवाल एवं आक्रोश रैली आयोजित की गई।   कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट जी के द्वारा सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, देहरादून द्वारा कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के देहरादून आगमन पर आक्रोश व्यक्त करते हैं कि _जो व्यक्ति महिला सशक्तिकरण की बड़ी-बड़ी बातें करता है, उसने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के पारित होने में अपना योगदान क्यों नहीं दिया मोदी सरकार ने 33% महिला आरक्षण देकर देश की महिलाओं को सम्मान दिया। पर सदन में जब ऐतिहासिक बिल पास हो रहा था तब कांग्रेस और राहुल गांधी जी का रुख संदिग्ध रहा। महिलाओं के अधिकारों पर आपने अपना योगदान क्यों नहीं दिया।

कांग्रेस पार्टी कांग्रेस के लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन उनके काम धरातल पर जीरो ही होते हैं।राहुल गांधी उत्तराखंड की महिलाओं से मिलने आते हैं, पर 70 साल तक केंद्र में राज करने के बाद भी महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण क्यों नहीं दे पाए? “हम पर बड़ा ध्यान है, अपनों से अनजान है” यही कांग्रेस का चरित्र है।


एक तरफ महिला सशक्तिकरण का भाषण, दूसरी तरफ महिला विरोधी बयान देने वाले नेताओं के साथ गठबंधन। उत्तराखंड की मातृशक्ति सब समझती है। इनके ऊंची दुकान, फीका पकवान’की बातें हैं
भाजपा ने कहा और करके दिखाया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, उज्ज्वला, लखपति दीदी, मातृ वंदना – ये देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी है।


महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन ने सभी महिला कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि महिला मोर्चा मांग करती है कि राहुल गांधी जी देहरादून की जनता को बताएं कि 10 साल तक विपक्ष में रहते हुए उन्होंने महिला आरक्षण बिल के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष क्यों नहीं किया । राहुल गांधी नारी शक्ति की बात करते हैं, पर जब नारी को शक्ति देने का बिल आया तो आपने साथ क्यों नहीं दिया ?
मीडिया प्रभारी राजेश्वरी सेमवाल ने कहा कांग्रेस को महिलाओं की याद सिर्फ चुनाव में आती है। भाजपा ने कानून बनाकर महिलाओं को सम्मान दिया है। कार्यक्रम में कमली भट्ट पूनम शर्मा सुषमा कुकरेती मनोरमा काला हेमा परिहार पूजा निधि शर्मा सुगंध, माया राणा सुमन साहनी विमल राणा वैजयंती माला सुप्रिया मंजू चौहान निशा शाह सुप्रिया डोभाल विनीत द्विवेदी मधुबाला बबीता जायसवाल मधु भट्ट मीडिया प्रभारी राजेश्वरी सेमवाल आदि सैकड़ो महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *