पौधों की देखभाल ऐसे करें जैसे बच्चों की परिवरिश करते हैंः सहदेव पुंडीर

चन्द्रबनी के ग्रीन एवेन्यू फार्म और घराट में हुआ पौधरोपण

उत्तराखंड हेड लाइंस

देहरादून। उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के पावन अवसर पर  और एक पेड़ मां के नाम  ग्रीन एवेन्यू चोयला फार्म चन्द्रबनी घराट में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चन्द्रबनी के जनता ने क्षेत्रीय विधायक सहसदेव सिंह पुंडीर के साथ पौधरोपण किया।। इस अवसर पर सहसपुर विधान सभा के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने क्षेत्रीय जनता को पुराने समय की याद दिला दी। उन्होंने कहा कि जब एसी.कूलर व पंखे नही होते थे तो लकड़ी के पंखों से ही हवा चलाते थे और ग्रामीण लोग अपनी चारपाई पेड़ के नीचे ले जाकर उस पेड़ की हवा के नीचे बैठते थे।

विधानसभा सहसपुर के विधायक ने कहा कि हरेला पर्व हमारी संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। प्रकृति के साथ ज्यादा छेड़छाड़ ठीक नही है हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि जहां बांउडीवाल और तारबाड़ हो वहां पर पौधे रोपे जायें और उनकी सही तरह से देखभाल होनी चाहिए। सहदेव पुंडीर ने कहा कि उन पौधों की देखभाल ऐसी होनी चाहिए कि जैसे हम परिवार में अपने बच्चों की परिवरिश करते हैं वैसे ही उन पौधों की परिवरिश हो। उन्होंने कहा पर्यावारण संतुलित बना रहे और चारों तरफ हरियाली बनी रही इसके लिए हमें एक हजार नही सौ नही केवल अपने घरों में एक-एक पौधा लगाये जिनकी अच्छी तरह से परिवरिश और देखभाल हो सके। आज चारों तरफ बम फट रहे हैं अगर पेड होंगें हरयिाली होगी तो इनसे बचा जा सकता है।


इस अवसर पर ग्लेक्शियन इंटर नेशनल स्कूल के डायरेक्टर डा. मंयक गौर, शिवालिक मंडल के अध्यक्ष मदन सिंह पार्षद सुमन बुटोला, पूर्व पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला, अशोक चौहान आदि क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *