चन्द्रबनी में शिवालिक नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न

ओमवीर सिंह राघव को राज्य मंत्री बनायें जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उत्तराखंड हेड लाइंस

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, जिला देहरादून ग्रामीण के शिवालिक नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता की। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद कर आवश्यक सुझाव प्राप्त किए।

राज्य मंत्री ओमवीर सिंह राघव का स्वागत स्वागत करते शिवालिक मंडल अध्यक्षक मदन सिंह, विशाल बड़गुर्जर।

भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के भाव से ही पार्टी निरंतर जनविश्वास अर्जित कर रही है।

इस दौरान ओमवीर सिंह राघव  को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मित्ता सिंह, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, राज्यमंत्री  ओमवीर सिंह राघव मंडल प्रभारी श्रीमती मधु राघव,   जिला मंत्री दर्शन सिंह रावत, पूर्व पार्षद  सुखवीर सिंह वुटोला,   मंडल उपाध्यक्ष आशीष तोमर,   हरिओम  मंडल, अनीश भट्टनागर,   विकास कश्यप, जिग्यासा भंडारी , अशोक चौहान, मंडल कोषाध्यक्ष मनोज पतं, शिवालिक मंडल अध्यक्षक मदन सिंह, विशाल बड़गुर्जर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राज्य मंत्री ओमवीर सिंह राघव का स्वागत स्वागत करते जिज्ञासा भंडारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *