लच्छू गुप्ता बने व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक
उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पेशेवर युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से ‘व्यवसायिक प्रकोष्ठ’ के केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ा फैसला लिया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा की है।

टिहरी गढ़वाल की सांसद महारानी राज्यलक्ष्मी का स्वागत करते हुए व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक लच्छू गुप्ता।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का स्वागत करते हुए व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक लच्छू गुप्ता।
इस फेरबदल के तहत समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कुशल और अनुभवी व्यवसायियों को महत्वपूर्ण सांगठनिक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे लच्छू गुप्ता को व्यवसायिक प्रकोष्ठ में सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। अनुभवी चेहरों पर भरोसा संगठन द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, इस बार तकनीकी, चिकित्सा, कानून और कॉर्पोरेट जगत के दिग्गजों को प्रकोष्ठ के मुख्य पदों पर नियुक्त किया गया है।

नई जिम्मेदारी पाने वाले पदाधिकारियों में से प्रमुख चेहरों को राज्य और जिला स्तर पर संयोजक व सह-संयोजक का प्रभार दिया गया है। नेतृत्व का मानना है कि इन पेशेवरों के आने से संगठन की कार्यप्रणाली में आधुनिकता और नया दृष्टिकोण आएगा। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे लच्छू गुप्ता ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।