1 लाख तक के ऋण को माफ करने के लिए समाज कल्याण मंत्री को दिया ज्ञापन

भाजपा नेता संयम कुमार ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (अनुसूचित जाति मोर्चा) अम्बेडकर नगर मण्डल के अध्यक्ष संयम कुमार ने आज प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री माननीय श्री खजान दास जी से भेंट कर सफाई कर्मचारियों के हितों से संबंधित एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।


​ज्ञापन के माध्यम से संयम कुमार ने सरकार का ध्यान भारतीय जनता पार्टी के ‘उत्तराखंड दृष्टि पत्र 2022’ के संकल्प संख्या 45 की ओर आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि दृष्टि पत्र के खंड ‘ख’ की बिंदु संख्या 1 में भाजपा ने यह स्पष्ट घोषणा की थी कि सत्ता में आने पर सफाई कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों द्वारा लिए गए ₹1 लाख तक के ऋण (कर्ज) माफ किए जाएंगे।
​इस अवसर पर संयम कुमार ने कहा, “प्रदेश की जनता ने पूर्ण विश्वास के साथ पुनः भाजपा की सरकार बनाई है। हमारे क्षेत्र के सफाई कर्मचारी भाई-बहन और उनके परिवार इस ऐतिहासिक घोषणा के क्रियान्वयन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इन परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुधारने की दिशा में यह एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा।”
​संयम कुमार ने माननीय मंत्री जी से विनम्र निवेदन किया कि उक्त संकल्प को शीघ्र अति शीघ्र धरातल पर उतारने हेतु उचित शासनादेश जारी किए जाएं और संबंधित विभाग को ऋण माफी की प्रक्रिया व पात्रता के मापदंड स्पष्ट करने हेतु निर्देशित किया जाए। मंत्री खजान दास जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
​इस दौरान राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *