बीएलओ आउटरीच अभियान में 65 % मतदाताओं की मैपिंग , निरीक्षण अभियान की अवधि 10 जनवरी तक बढ़ी

चन्द्रबनी के धारावाली, भुत्तोवाला, माड़ीमंदिर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री बीएलओ पूजा देवी मतदाताओं की मैपिंग निरीक्षण करती हुई।

मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए इस अभियान को 10 जनवरी तक चलाने का निर्णय लिया गया है।इसके साथ ही प्रदेश के ऐसे मतदाता, जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में किसी कारणवश नहीं हैं और उनके माता-पिता का नाम 2003 की मतदाता सूची में है तो उनके माता-पिता या दादा-दादी के नाम के आधार पर उनकी प्रोजनी के रूप में मैपिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची www.ceo.uk.gov.in एवं www.voters.eci.gov.in पर सर्च की जा सकती है। उन्होंने जन सामान्य से बीएलओ को अपेक्षित जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। कहा कि प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा के लिए उनसे बीएलओ की समन्वय, संवाद और पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

चन्द्रबनी के धारावाली क्षेत्र में बीएलओ कविता देवी और सीमा देवी मतदाताओं की मैपिंग निरीक्षण करती हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *