उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के चुनाव सरगर्मिया तेज हो गईै जिसमें अब तक बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए 16 अधिवक्ताओं ने नामांकन किए। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चुनाव में सदस्य पद हेतु नामांकन किया है। सदस्य पद के लिए अधिवक्ता सृष्टि तिवारी चेंबर नंबर 52, ब्लॉक 6, सी.जे.एम. कोर्ट कंपाउंड, देहरादून ने भी अपना दाखिल किया है। इस प्रकार अब तक कुल 22 अधिवक्ता नामांकन दाखिल कर चुके हैं। चुनाव अधिकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राम अवतार सिंह की मौजूदगी में जिन अधिवक्ताओं ने नामांकन किए उनमें नलिन शेखर सौन, कुलदीप कुमार, रविन्द्र कुमार, प्रीतम सिंह असवाल, सुखपाल सिंह, दिवाकर पांडे, चंद्रशेखर तिवारी, आलोक घिल्डियाल, हरि सिंह नेगी, मधु ठाकुर, मन मोहन लाम्बा, अभिषेक बहुगुणा, प्रवीर, हेमलता पांडे, मो. विलावर खान, रजिया बेग ने नामांकन किए। जबकि तीन व चार जनवरी को 5 अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया था। चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी निर्धारित की गई है।

सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करती हुई अधिवक्ता सृष्टि तिवारी।
सदस्य पद के लिए अधिवक्ता सृष्टि तिवारी सर्मथन मांगा है कि व अनुरोध किया है मुझे आपके अमूल्य वोट व समर्थन चहिए और मुझे प्रथम वरीयता व उच्च वरीयता का मत देने के लिए प्रोत्साहित करें मैं आपकी आभारी रहूंगी।
बार काउंसिल चुनाव समिति ने पूर्व में निर्धारित चुनाव चार फरवरी तिथि को बदलते हुए अब 17 फरवरी को मतदान का निर्णय लिया है। 30 दिसंबर 2025 को हुई उच्चाधिकार प्राप्त चुनाव समिति की वर्चुअल बैठक में समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जस्टिस कुलदीप सिंह और न्यायमूर्ति यूसी. ध्यानी भी मौजूद थे।
उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव के लिए गठित हाई पावर कमेटी को उत्तराखंड बार एसोसिशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत, महासचिव सौरभ अधिकारी सहित समस्त कार्यकारिणी, बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन डा. महेंद्र पाल, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विकास बहुगुणा सहित विभिन्न बार एसोसिएशनों ने चुनाव स्थगित करने के लिए प्रत्यावेदन भेजा था।