वार्ड 92 आरकेडिया प्रथम में पार्षद प्रत्याशी अनिल नौटियाल व मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने की जनता से मुलाकात

वार्ड  92 आरकेडिया प्रथम में पार्षद प्रत्याशी अनिल नौटियाल ने किया साईं एनक्लेव श्यामपुर में जनसंपर्क

उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वार्ड 92 आरकेडिया प्रथम में पार्षद प्रत्याशी अनिल प्रसाद नौटियाल और मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने वार्ड की जनता का आर्शीवाद लिया। वार्ड 92 आरकेडिया के जनता को विश्वास दिलाया की वार्ड में जो विकास कार्य पूरे नही हुए हैं उनको पूरा किया जायेगा।


उन्होनें कहा वार्ड में सड़क, नालियां बिजली, पानी जैसे समस्याओं का शीघ्र हल किया जायेगा और वार्ड 92 आरकेडिया प्रथम को नगर निगम के अन्दर आदर्श वार्ड बनाया जायेगा।

वार्ड में साफ सफाई व्यवस्थ को चुस्त दुरस्त किया जायेगा।वार्ड 92 अर्काडिया प्रथम भाजपा नगर निगम प्रत्याशी श्री अनिल प्रसाद नौटियाल जी एवं मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल जी का नगर निगम वार्ड संख्या 92 अर्काडिया प्रथम साईं एनक्लेव श्यामपुर में जनसंपर्क कर जनता जनार्दन का सहयोग एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

आज जनसंपर्क के दौरान पार्षद पद प्रत्याशी श्री अनिल नौटियाल  मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत मंडल महामंत्री धर्मपाल सिंह बिष्ट बूत अध्यक्ष हीरामणि दढ़ियाल टी तन गुप्ता , मनीष गुप्ता , महावीर सनवाल , प्रदीप गुप्ता , श्रीमती शशि नौटियाल , श्रीखंडवाला , एच डी ढोंडियाल , आदि साइन एंक्लेव की नारायणी जनता उपस्थिति रही एवं घर-घर प्रचार प्रसार के दौरान नारायणी जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *