चोयला और वाइडलाइफ के निवासियों ने श्रीमती सुमन बुटोला को अपना आशीर्वाद दिया
उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। वार्ड 91 चन्द्रबनी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुमन बुटोला का घर-घर चुनाव प्रचार बैठकें हो रही हैं। जैसे-जैसे चुनाव की तारीकी नजदीक आ रही हैं वैसे-वैसे प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार तेजी से बढ़ रहा है। श्रीमती सुमन बुटोला अपने पति सुखबीर सिंह बुटोला द्वारा किये गये विकास कार्यों को वार्ड की जनता को बता रही हैं वहीं छूटे हुए अधूरे कार्यों को पूरा करने का वार्ड 91 चन्द्रबनी की जनता को विश्वास दिला रही हैं।

सहसपुर विधानसभा के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने चंद्रबनी में वार्ड 91 की भारतीय जनता पार्टी की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती सुमन बुटोला के चुनाव प्रचार के तहत कार्यक्रम का आयोजन चोइला में किया। इस कार्यक्रम का सफल संयोजन हमारे वार्ड अध्यक्ष अनिल ढकाल , मंडल महामंत्री मदन सिंह , सागर थापा अनीश भटनागर , शर्मा , विकास कश्यप और श्री भीम बहादुर गुरूंग ने किया। दूसरा कार्यक्रम उपवन एन्क्लेव में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, पूर्व पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला और श्रीमती सुमन बुटोला ने रवि धामी और उनकी युवा टीम को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दीं।

क्षेत्रवासियों ने श्रीमती सुमन बुटोला को अपना आशीर्वाद दिया और उनकी जीत का भरोसा जताया। यह आयोजन जनसेवा और क्षेत्रीय विकास के प्रति समर्पण और एकता का प्रतीक बना।