घर में फांसी के फंदे से लटका मिला इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर का शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

यूपी के मथुरा से एक सनसीखेज मामला सामने आया है। जहां हाइवे थाना क्षेत्र के अंतर्गत राधापुर एस्टेट स्थित आवास पर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर की संदिग्ध हालातों में मौत हो गयी। वह घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने जांच को नमूने कलेक्ट किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोमवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि राधापुरम एस्टेट में रह रहे प्रोफेसर विमल कुमार गुप्ता (47) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। वह अपने आवास के कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी के फंदे पर लटके मिले। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गये। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक हाइवे उमेश कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी राधापुरम एस्टेट लोकेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जानकारी की। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिये सैंपल कलेक्ट किये। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक हाइवे उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात करते हुए पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया। पुलिस ने नियमानुसार पंचनामा भर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फतेहपुर सिटी के रहने वाले थे प्रोफेसर

राधापुरम एस्टेट, हाइवे में ब्लॉक 6/25 स्थित आवास में प्रोफेसर विमल कुमार गुप्ता (47) परिवार के साथ रहते थे। वह मूलरूप से फतेहपुर सिटी के रहने वाले थे। वह अपने परिवार के साथ पिछले करीब 10-12 साल से यहां आवास लेकर रह रहे थे।

सुल्तानपुर इंजीनियरिंग में थे प्रोफेसर

मृतक प्रोफेसर विमल कुमार गुप्ता की पत्नी सीमा मथुरा में विद्यालय में शिक्षिका थीं। उनके एक बेटा और एक बेटी है। बताते हैं कि वह सुल्तानपुर स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज में प्रोफेसर थे। पुलिस के अनुसार वह विगत दिन ही छुट्टी लेकर आये थे। पत्नी स्कूल गयी थी, बेटा दूसरे कमरे में पढ़ रहा था और बेटी पढ़ने गयी थी, तभी वह फांसी लगा ली। पत्नी के आने पर मामले की जानकारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *