निवर्तमान पार्षद व पूर्व प्रधान कुसुम वर्मा ने घर घर जाकर किया वृद्धजनों का शाल ओढ़ाकर सम्मान

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर निवर्तमान पार्षद रमेश कुमार मंगू ने अपनी धर्मपत्नी कुसुम वर्मा पूर्व प्रधान भारू वाला ग्रांट के साथ वार्ड 78 के वरिष्ठजनों के आवास पर जाकर बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया।

पार्षद रमेश कुमार मंगू ने कहा कि बुज़ुर्ग आबादी किसी भी समाज के लिए एक मूल्यवान संपत्ति है। आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का थीम भी है, सम्मान के साथ वृद्धावस्था तो आज मैने भी उनका आशीर्वाद लिया, बुजुर्गों का आशीर्वाद उनका ज्ञान आपको समाज के लिए सही कार्य और सत्कर्मों के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *