आयुर्वेदिक पद्धति के द्वारा जटिल एवं असाध्य रोगों से मुक्ति दिलानाः अरविन्द काला
उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत सम्मिलित भारतीय चिकित्सा परिषद के प्रशिक्षित एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा संस्कृति सेवा फाउंडेशन सोसाइटी के तहत जगह-जगह स्वास्थ्य शिविर लगाये जा रहे हैं जिनमें कई लोग इस शिविर में जाकर अपना स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
संस्कृतिक सेवा फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा लगाये जा रहे आम जनमानस को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना भी बताया जा रहा है ओर आधुनिक जापानी टेक्नॉलाजी मशीन क्यूएमआरए द्वारा पूरे शरीर की संपूर्ण जांच की जा रही है एवं निशुल्क चिकित्सीय परामर्श दी रही है। इस मशीन द्वारा आपके सम्पूर्ण शरीर की जांच की जा रही है। इस मशीन की रिर्पोट बता रही है कि आपके शरीर में किस चीज की कमी है। जिसके रिर्पोट के आधार पर प्रशिक्षित एवं अनुभवी डाक्टरों द्वारा रिपोर्ट देखकर शिविर में दवाइंयां भी वितरित की जा रही हैं।
ओगलभट्टा में लगे शिविर में डा. निमि आनन्द मरीजों की जांच करते हुए।
ओगल भट्टा कालोनी में लगाए गए इस शिविर के संचालक अरविन्द काला ने बताया कि संस्कृति सेवा फाउडेशन सोसाइटी कई वर्षों से कार्य रही है ओर आम जनमानस इन शिविरों से स्वास्थ्य लाभ पहुंच रहा है। सोसाइटी सम्पूर्ण उत्तराखंड में अपने सेवायें दे रहा है। उन्होने बताया कि देहरादून, पौड़ी, रूद्रप्रयाग, चमोली, मसूरी, बागेश्वर में भी हमारी हेल्प लाइनों द्वारा कार्य किया जाता है। ओगलभट्टा में लगे शिविर में लगभग 36 लोगों ने इस शिविर में स्वास्थ्य लाभ लिया।

शिविर में आधुनिक मशीन द्वारा जांच करते आमजनमानस।
ओगलभट्टा शिविर में स्वास्थ्य लाभ लेने आये आम जनमानस रिपोर्ट के आधार पर डा. निमी आनन्द द्वारा जांच की गई गई। इस अवसर फार्मिसिस्ट अर्पिता द्वारा दवाइयों का वितरण किया गया।। संस्था द्वारा आध्ुनिक मशीन द्वारा सभी भैतिक परीक्षण किये जाते हैं।

शिविर में आये ओगलभट्टा के आमजनमास।

शिविर में दवाइयां वितरित करती हुई फार्मसिस्ट अर्पिता।