केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में महिलाओं व किशोरियों को किया जागरुक
(शासन द्वारा मान्यता प्राप्त
उत्तराखंड हेड लाइंस )
देहरादून। महिला सशक्तीकरण व बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही पोषणमाह के अंतर्गत सेक्टर चोयला चन्द्रबनी की 18 केन्द्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों व सहायिकाओं ने आर्य समाज मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें यहां आई आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों व एएनएम श्रीमती ममता रावत ने गर्भधात्री महिलाओं व किशोरियों को पोषण व स्वास्थ्य से सम्बंधी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सुपरवाइजर दिशा शर्मा, विधु, व रेखा भंडारी, सहित गर्भधात्री महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी दी और पोषण के बारे में बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अच्छा पोषणआहार दिया चाहिए। सुपरवाइजर दिशा शर्मा ने कहा कि गर्भवती माताओं के शरीर में किसी भी प्रकार की बिटामिंस की कमी न रहे। उन्होंने बताया कि सेक्टर चोयला चन्द्रबनी के अंतर्गत 18 आंगनबाड़ी केन्द्र आते हैं सभी 18 आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकों ने पोषणमाह के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया। जिसमें गर्भधत्री महिलाओं की गोदभराई रस्म पूरी की गई।

कार्यक्रम में एएनएम श्रीमती ममता रावत द्वारा गर्भधात्रा महिलाओं को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी व किशोरियों को एनिमिया की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई।
पोषणमाह के कार्यक्रम में सुपरवाइजर दिशा शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। जिसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नंदा गोरा योजना, इंटर पास बालिका योजना व वातसल्य योजना (छोटी बालिका योजनआ)ें के बारे में जानकारी दी गई। उत्तराखंड हेड लाइंस के प्रमुख संवाददाता को जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती पूजा देवी ने बताया कि पोषणमाह में हम सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती बहिनें हर वर्ष बड़े धूमधाम से मनाते हैं। श्रीमती पूजा ने बताया कि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में महिलाओं व किशोरियों को बताया जाता है। कार्यक्रम के अंत में छह माह के बच्चे का भी अन्न प्रासन्न किया किया। क्षेत्राय पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला द्वारा पोषणमाह के कार्यक्रम में आ रखी सभी लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट भी बांटी गई।
उत्तराखंड हेड लाइंस समाचार पत्र में प्रकाशित की गई वर्ष 2022 का समाचार
