वार्ड 74 ब्रह्मपुरी में लगा रक्तदान शिविर व 50 हजार तक का लोन कैंप

देहरादून। निरंजनपुर सब्जी मंडी स्थित गोयल धर्मशाला में पंडित दीनदयाल मंडल युवा मोर्चा के द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 42 लोगों ने रक्तदान किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विनोद चमोली निवर्तमान मेयर सुनील उनियला गामा  भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एक ब्रह्मपुरी वार्ड 74 के निवर्तमान पार्षद सतीश कश्यप मंडल अध्यक्ष संजीव सिंगला आशीष गिरी अंकित सक्सेना विवेक वर्मा गौरव बूढ़ाकोठी आदि मौजूद रहे ।

निवर्तमान पार्षद सतीश कश्यप द्वारा इस दौरान नगर निगम के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाले ठेली रेडी का व्यवसाय करने वाले लोगों को 10 हजार 20 हजार और 50 हजार का लोन का कैंप भी लगाया गया जिसमें काफी लोगों ने अपने लोन स्वीकृत कारण एवं निवर्तमान पार्षद सतीश कश्यप का आभार जताया।

उक्त जानकारी उत्तराखंड हेड लाइंस को सतीश कश्यप  निवर्तमान पार्षद एवं मण्डल संयोजक सेवा पखवाड़ा पंडित दीनदयाल मंडल धर्मपुर विधानसभा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *