नौ दिवसीय श्री रामलीला नाट्य मंचन का दिव्य और भव्य स्वरूप रहेगा
देहरादून। पतित पावनी माँ गंगा के आशीर्वाद से पर्वतीय बंधु समाज समिति रजि० के तत्वाधान में 3 अक्टूबर से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चन्द्र की कल्याणकारी एवं संगीतमय राम लीला का भव्य आयोजन द ऑक्सफोर्ड स्कूल के प्रांगण में किया जायेगा। उक्त जानकारी उत्तराखंड हेड लाइंस को कला एवं नाट्य मंच टीम के सदस्य राकेश भट्ट ने दी जो गढ़वाल के प्रसिद्ध सांस्कृतिक व शास़्तीय तथा गढ़वाली संगीतमय जगत के वरदहस्त प्राप्त हैं।
पर्वतीय बंधु समाज के अध्यक्ष कै. रिटा. मान सिंह रावत, सचिव बलवंत सिंह रावत, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र मंमगाई, सांस्कृतिक मंत्री, सुरेश बलोदी उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद भट्ट, व उप सचिव वीन्द्र रावत श्री राम लीला नाट्य मंच के आयोजक हैं।

पर्वतीय बंधु समाज के अध्यक्ष व सचिव ने इस देव कार्य में परिवार एवं ईष्ट मित्रों सहित सादर आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि इस श्रीरामलीला नाटय मंचन कि विशिष्ट सहयोगकर्ता महावीर गुसांई, एस. पी. जुयाल, दीपक नौटियाल, अरविन्द चौहान, देवेन्द्र कण्डारी, देशराज पैन्यूली, सुभाष रावत, केवल सिंह, प्रवीण चमोली, मुकेश रावत, मनोज ढोंडियाल, नवीन नौटियाल, दिनेश पाण्डेय, जयदेव खत्री आदि हैं। व मार्गदशक में दरवान सिंह रावत, एस.सी. आर्य, जी.सी. डयूंडी, तीरथ सिंह पटवाल, भगत सिंह रावत, ललित सेमवाल, राजेन्द्र बिष्ट, महेष गैरोला प्रमुख लोग हैं।
संगीतमय राम लीला का भव्य आयोजन द ऑक्सफोर्ड स्कूल के प्रांगण में प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक किया जायेगा। प्रथम दिवस रावण तपस्या व श्रवण लीला , द्वितीय दिवस श्री राम जन्म व ताड़का वध, तृतीय दिवस धनुष यज्ञ (सीता स्वयंवर), चतुर्थ दिवस केकई कोप भवन व राम वनवास, पंचम दिवस दशरथ मरण व भरत मिलाप, षष्टम दिवस शूर्पणखा नृत्य व सीता हरण, सप्तम दिवस राम-सुग्रीव मित्रता व बाली वध, अष्टम दिवस लंका दहन व अंगद-रावण संवाद , नवम दिवस कुम्भकरण मेघनाद व रावण वध , दशम दिवस राजतिलकहोगा।
कला एवं नाट्य मंच की टीम में जितेन्द्र रावत, मणी राम भट्ट, राकेश भट्ट, नवल पाठक, सुरेन्द्र भण्डारी, अनोज बुड़ाकोटी, रामकृष्ण चमोली, भूपेन्द्र रावत, आनन्द सिंह नेगी, बच्ची सिंह, मुकेश भण्डारी, तेज सिंह, सिताब सिंह कण्डारी, एस.एस. कण्डारी, भावेष तिवारी, दर्शन रमोला, गोविन्द राम, मान सिंह नेगी, इन्द्र सिंह अधिकारी, हृदेश पाण्डे, विष्णु चमोली, सुनील ध्यानी, शिशुपाल रावत, देवेन्द्र जलाल, शिवम रावत, महक रावत, संध्या कुंवर, लक्की बलोदी, संजय कोटनाला, प्रमोद तिवारी, सुरेश राम, अंकुर बिष्ट आदि लोगों द्वारा श्रीरामलीला का मंचन सुन्दर प्रस्तुति द्वारा किया जायेगा।