ओंमकार प्लाजा में लगा भंडारा टपकेश्वर महादेव का हुआ भव्य स्वागत

देहरादून।टपकेश्वरमहादेव के शिव बारात की शोभा यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक लच्छू गुप्ता ने बिंदाल पुल के पास ओंकार परिसर में यात्रा का स्वागत करते हुए और खाद्य सामग्री और फलों का वितरण किया इस मौके पर कैंट विधायक सविता कपूर खजान दास निर्वतम महापौर सुनील उनियाल गमा भारतीय जनता पार्टी कार्यकारिणी सदस्य सौरभ थपलियाल सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की यह शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से चलकर प्नल्टन बाजार जंगम शिवालय जो शहर के बीचो-बीच में स्थित मंदिर से होते हुए प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न हुई।

लच्छू गुप्ता ने उत्तराखंड हेड लाइंस को जानकारी देते हुए बताया कि टपकेश्वर महादेव की या 23वी शोभायात्रा है जिस को भव्य बनाने के लिए बाहर से कई कलाकार आए हुए हैं किसी भी जनमानस को इस यात्रा से दिक्कत न हो इसके लिए साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सेवादल की विभिन्न टीमें अपना सहयोग दे रही हैं इस मौके पर सुनील उनियाल गम, रामगोपाल गोयल, पुनीत मित्तल, वैभव गोयल, नितिन जैन, महेश सिंघल, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सहसंयोजक मधु जैन, प्रेम नगर कवाली मंडल के उपाध्यक्ष राहुल चौहान, अजीत नेगी, कुलदीप विनायक, अंजू बिष्ट, रेखा निगम सरिता कोहली, सुनील कोहली, डीडी अरोड़ा, सागर गुरंग, हरीश नारंग, जी एम एस मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *