धारावाली गोलमार्केट में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ ध्वजारोहण

उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। हर वर्ष की भांति इस साल भी वार्ड 91 धारावाली गोलमार्केट चन्द्रबनी में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर धारावाली गोलमार्केट में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ध्वजारोहण किया गया। गोलमार्केट में ध्वजारोहण पूर्व सैनिक व कांग्रेस श्रम विभाग के उपाध्यक्ष क्रांतिबल्लभ भट्ट ने किया।

श्रम कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्क्रातिबल्लभ भट्ट ने स्वतंत्रता दिवस की समस्त क्षेत्र व प्रदेशवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर कार्यक्रम का सफल संचालन वरीश चन्द्र ने किया। इस राष्ट्रीय त्यौहार पर भट्ट ने कहा कि 15 अगस्त के दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली और हम पूर्ण रुप से स्वतंत्र हो गए। इस आजादी के अथक प्रयास में हमने अपने देश के कई महान व्यक्तियों को भी खो दिया।


उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय पर्व पर गोल मार्केट के सभी व्यापारियों को बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए और एकजुटता का परिचय देना चाहिए। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में कई स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस तिरंगे की आन-बान और शान को बनाये रखने के लिए मधुर ढंग से सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

जिसमें सुप्रसिद्ध गायक दिवाकर अनुरागी ने अपने साथियो साथं संजय टमटा ने ढोलक की थाप के साथ कई गढ़वाली गाना गाकर गोलमार्केट व आसपास के घर में रहने वालों का मन मोहकर संगीतमय बना दिया और आने जाने वाले राहगिरों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। इस सुन्दर वातावरण को देखकर सड़क पर आने जाने वालों का तांता लग गया। हलांकि दिनेश भाई हर बार अपनी बांसूरी की सुरीली धुनों से गाना गाते थे लेकिन इस बार उन्होंने हारमोनियों की रीडों पर गोलमार्केट के तमाम व्यापारियों को मन को छुआ ओर अपने हारमोनियम की ललकार से आने जाने वाले को खड़े रहने को विवश कर दिया। कार्यक्रम में मौहब्बेवाला के पूर्व प्रधन वीरेन्द्र कुमार, ललित थापा, सुमेर चन्द,पिन्टू चौध्री, डा. यादव, एडवोकेट सुरेश यादव, सहित तमाम धारावाली के लोग मौजूद थे।

हारमोनियम और ढोलक के साथ संगीत कार्यक्रम सफल बनाते संजय टमटा, त्रिवेन्द्र,ओर दिनेश जी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *