देहरादून। राप्ष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) के अध्यक्ष (केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार) का पदभार ग्रहण करने का कार्यक्रम बहुत ही सकुशल संपन्न हुआ। आयोग के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में देश भर से हजारों लोगों ने पहुंचकर मुझको शुभकामनाएं और अपना आशीर्वाद दिया। उत्तराखंड उत्तर प्रदेश पंजाब पश्चिम बंगाल दिल्ली महाराष्ट्र गुजरात मध्य प्रदेश राजस्थान हरियाणा पंजाब आसाम आदि अनेकों राज्यों के लोगों ने शुभकामनाओं के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी एवं भाजपा का आभार प्रकट किया। माननीय सांसद हाथरस आदरणीय श्री अनूप प्रधान जी,, त्रिलोकपुरी विधानसभा से माननीय विधायक श्री रविकांत उज्जैनवाल, उत्तराखंड उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सम्मानित उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्य गणों द्वारा भी नवनियुक्त अध्यक्ष, भगवत प्रसाद मकवाना राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का भव्य स्वागत किया।

इस मनोनय के लिए माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा श्री नितिन नवीन जी, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार श्री पुष्कर धामी जी एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व का कोटि-कोटि आभार एवं धन्यवाद।
यह गरिमामय दायित्व देश भर के सफाई कर्मचारियों और स्वच्छता मित्रों के कल्याण, उनके अधिकारों की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। आशा है कि उनके नेतृत्व में आयोग समाज के इस महत्वपूर्ण वर्ग के उत्थान, सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियों को सुनिश्चित करने के लिए नए आयाम स्थापित करेगा।