शिक्षकों ने देवभूमि समृद्धि समिति के इस प्रयास की सराहना
उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर देवभूमि समृद्धि समिति की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजबपुरकलां सेकंड में छात्र-छात्राओं और समिति के सदस्यों द्वारा शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं और विद्यालय की शिक्षकों ने डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यर्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। शिक्षक दिवस के अवसर पर देवभूमि समृद्धि समिति की संरक्षिका राजेश्वरी सेमवाल ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को जागरुक किया गया है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती रेखा कठईटी को देवभूमि समृद्धि समिति की संरक्षिका राजेश्वरी सेमवाल ने सम्मानित किया और उनकी स्वर लिखित पुस्तक ‘पचायत में महिलाएं‘ भी सुप्रीम भेंट की गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को प्लास्टिक कैरी बैग के बढ़ते इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक बैग पर्यावरण के लिए गंभीर समस्या बनते जा रहे हैं। इनके कारण मिट्टी, जल और वायु प्रदूषण बढ़ता है तथा पशु-पक्षियों के जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
समृद्धि समिति की संरक्षिका राजेश्वरी सेमवाल ने बच्चों से प्लास्टिक कैरी बैग का प्रयोग न करने और इसके स्थान पर कपड़े या जूट के थैलों का इस्तेमाल करने की अपील की। बच्चों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास के लोगों को भी प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने देवभूमि समृद्धि समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण में सहयोग का संकल्प लिया। शिक्षक दिवस के मौके पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजबपुरकलां सेकंड की सभी अध्यापिकायें व छात्र-छात्राऐं मौजूद थी।