चंद्रबनी पटि्टयों चोटियो बाबा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी
देहरादून। चंद्रबनी पट्टीयों क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और विशेष पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। शाम होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। मंदिर परिसर में भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय शंखनाद और घंटियों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इस पावन अवसर पर बच्चों के लिए खेलो का आयोजन किया गया और महिलाओं के लिए हांडी फोड़ खेल का आयोजन किया गया। जन्म अष्टमी का कार्यक्रम श्री सुनील नेगी, सुधीर थपलियाल व अन्य भक्तगणों के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।