नेपाल में आई त्रासदी के लिए कांग्रेस ने चन्द्रबनी में कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

चन्द्रबनी से राहतकोष एकत्रित करके नेपाल भेजेगे कांग्रेसी

उत्तराखंड हेड लाइंस

देहरादून। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट  सुरेश यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। हाथों में मोमबत्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने शांति मार्च निकाला तथा मृतकों की आत्मा की शांति के लिए भुत्तोवाला चोक पर मंदिर के सामने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेपाल और भारत के बीच सदियों पुराने सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंध हैं। नेपाल में आई इस त्रासदी से दोनों देशों के लोगों में दुख और चिंता का माहौल है। कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत के लोग नेपाल के साथ खड़े हैं। उन्होंने सरकार और सामाजिक संगठनों से प्रभावित लोगों तक राहत एवं सहायता पहुंचाने का आग्रह किया। कैंडल मार्च के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व में रहे तीन वार्डों के प्रभारी चंदन सिंह नेगी, राम सिंह धामी, सुधीर थपलियाल, एडवोकेट सुरेश यादव, अखिलेश कुमार, नवीन झा, विशाल कुमार, विशाल बढ़गुजर आदि क्षेत्र के कई लोग मौजूद थे। सहित कई गणमान्य नागरिक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *