उत्तराखंड क्रांति दल ने की पदाधिकारियों की घोषणा

दिवाकर अनुरागी बने सांस्कृतिक संरक्षण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष

उत्तराखंड हेड लाइंस

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। यू के डी के पछवादून के जिला अध्यक्ष जितेंद्र पंवार ने सांगठनिक जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गई हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और क्षेत्रीय मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।

आन्द भट्ट को बनाया जिला संयुक्त सचिव। रविन्द्र कुंडली को बनाया जिला प्रचार मंत्री। सतेन्द्र उनियाल को बनाया जिला प्रचार सचिव। दिवाकर अनुरागी बने सांस्कृतिक संरक्षण के जिला अध्यक्ष।

यूकेडी आगामी चुनावों को लेकर लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहा है और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की बात कह रहा है। हाल में पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति भी घोषित की है। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ राज्य के हितों और जनता की समस्याओं के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *