व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक लच्छू गुप्ता को मिली कई जिलों की जिम्मेदारी

प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने  सह-संयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सह-संयोजकों को विभिन्न संगठनात्मक जिलों का दायित्व सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं ।

जारी निर्देशों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन एवं प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानन्द जोशी की सहमति से प्रदेश सह-संयोजकों को विभिन्न जिलों का आवंटन किया गया है। साथ ही उन्हें संबंधित जिलों के जिला संयोजकों एवं सह-संयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समयसीमा में संगठनात्मक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।


प्रदेश सह-संयोजकों को आवंटित जिलों में लच्छू गुप्ता को टिहरी, देहरादून ग्रामीण, पिथौरागढ़, देहरादून महानगर, चम्पावत, रुड़की का प्रभारी बनाया गया। पवन सैनी  उत्तरकाशी, ऋषिकेश, हरिद्वार, कोटद्वार, अतुल शाह,   चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी, प्रशान्त वर्मा  नैनीताल, काशीपुर, उधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, रानीखेत, सौरभ भूषण शर्मा  देहरादून महानगर, चमोली, नैनीताल का प्रभारी बनाया गया।


पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कार्यशालाओं एवं संगठनात्मक बैठकों में लिए गए निर्णयों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। इसके अलावा जो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठकों में अनुपस्थित रहे हैं, उनसे संपर्क कर उन्हें पुनः संगठन के कार्यों में सक्रिय किया जाए तथा सभी कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को समय पर उपलब्ध कराई जाए।
प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता के माध्यम से व्यावसायिक प्रकोष्ठ को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *