उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिंदालपुल पर लच्छू गुप्ता द्वारा टपकेश्वर महादेव की भव्य और दिव्य शोभायात्रा का स्वागत किया गया। टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्री महंत कृष्णा गिरी महाराज के सानिध्य में शिवाजी धर्मशाला से 25वी शोभा यात्रा आतिशबाजी व पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश के सहसंयोजक लच्छू गुप्ता ने बिंदाल पुल पर स्वागत किया ।

जिसमें सभी भक्तजनों के लिए प्रसाद के रूप में आलू पुरी और खीर का प्रसाद वितरित किया। यात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान मंदिर, राजा रोड, कोतवाली होते हुए पलटन बाजार, जंगम शिवालय, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदाल, दुर्गामल्ल पार्क, डाकरा बाजार, गढ़ी चौक होते हुए जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया यात्रा के पीछे-पीछे मार्ग पर सेवादारों की ओर से सफाई की की व्यवस्था भी की गई । यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों के अलावा व्यापारियों की ओर से यात्रा मार्ग पर स्टाल लगाकर पानी, शर्बत, जूस, खीर, फल आदि वितरित कियागया। इस मौके पर राजपुर विधायक खजान दास मेयर सौरभ थपलियाल विनोद उनियाल राजकुमार पुरोहित अनिल नंदा कुलदीप विनायक कौस्तुभाननंद जोशी आदि उपस्थित थे।

फाइल फोटो 2024 की तब सौरभ थपलियाल मेयर नही बने थे।

उत्तराखंड हेड लाइंस समाचार पत्र में 2024 में भी हुआ था प्रकाशित यह समाचार।