बास्केट बॉल गेम से नेशनल के लिए सलेक्ट, टीम के साथ लखनऊ जायेंगे खेलने
उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। केन्द्रीय विद्यालय ओ.एल एफ. स्कूल के छात्र रूशील शर्मा ने स्कूल का नाम रोशन किया है। आई.टीबी.पी. की टीम ने रूशील शर्मा को बास्केट बॉल गेम से नेशनल गेम के लिए चुना गया है। अपने स्कूल से अकेला रुशील शर्मा का नाम लिस्ट में आया है। अब इनकी टीम आईटीबीपी की टीम नेशनल गेम खेलने लखनऊ भेजेंगे।

नेशनल गेम में नाम आने से रुशील शर्मा के माता-पिता व पूरा परिवार बड़ा खुश है। इनके पिता संजीव शर्मा भाजपा महानगर में वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं जो अपने बेटे की दिन-रात की कामयाबी देखकर बहुत खुश हैं श्री शर्मा ने बेटे को आर्शीवाद दिया है। नेशनल लेवल से अपने बेटे का नाम आने से संजीव शर्मा बड़े भावुक होकर अपने को गौरवान्ति महसूस कर रहे हैं।