
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से जारी मूसलधार बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। उत्तरकाशी जनपद के सलाई बैंड क्षेत्र में भूस्खलन की गंभीर घटना में श्रमिकों का कैंप इसकी चपेट में आ गया, जिसमें 19 श्रमिकों में से 10 को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि 9 अभी भी लापता हैं।
दूसरी ओर, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चारधाम यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है।
भारी बारिश से प्रदेश के कई इलाकों में मार्ग अवरुद्ध हैं। जगह-जगह पर हजारों तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। जेसीबी से रास्ता खोलने की कवायद भी जारी है।