भारी बरसात के कारण कारगी ग्रांट क्षेत्र में नदी किनारे बने दो मकान गिरे

देहरादून। कारगीग्रांट क्षेत्र में नदी के किनारे बने दो मकानों के ढहने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर कोतवाली पटेल नगर से पुलिस बल तथा फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुँचे तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा मौके पर उपस्थित पुलिस बल तथा फायर सर्विस के जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से एसएसपी देहरादून द्वारा आसपास के मकानों को खाली कराने तथा मौके पर भीड़ नियंत्रित हेतु समुचित संख्या में पुलिस बल को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
उक्त घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है तथा मौके पर 02 मकान ढह गये है तथा पास स्थित 02 मकानों में दरार आयी है।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा आसपास के 10 मकानों को खाली कराया गया है तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। मौके पर भीड़ नियंत्रण हेतु पीएसी बल को नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *