बि़ंदाल पुल के ऊपर लगा स्व. हरबंस कपूर स्मृति द्वार

देहरादून। स्वर्गीय हरबंस कपूर ््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््की  स्मृति में स्मृति द्वार के लोकार्पण कार्यक्रम में  महानगर अध्यक्ष भाजपा…

चन्द्रबनी में उत्तराखंड क्रांति दल के वार्ड अध्यक्ष किशोर बहुगुणा ने की डीएम से पुल बनाने की मांग

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के बैनर तले वार्ड 91 चन्द्रबनी क्षेत्रवासियों ने ग्लेक्शियन इंटरनेशन स्कूल के…

लापरवाह नौकरशाही नहीं होगी बर्दाश्त@ जिलाधिकारी

देहरादून।जिलाधिकारी सविन बसंल ने तहसील सदर का किया औचक निरीक्षण। जिलाधिकारी आज सुबह वर्षा के बीच प्रातः 9ः50 बजे तहसील सदर पंहुचे। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करते हुए देरी से आने वाले कार्मिकों जारी की चेतावनी, 10ः30 बजे बाद आने वाले कार्मिकों का 01 दिन के वेतन रोकने के दिए निर्देश। सुस्त कार्य प्रणाली पर डब्लू.बी.एन, ए.डब्लू.बी.एन के तबादले को किया आदेशित।

जिलाधिकारी ने कार्यालयों में जनमानस हेतु आदर्श माहौल स्थापित करने तथा जनमासन के साथ व्यवहार में सौम्यता रखने तथा आमजन की समस्याओं को संवेदनशीलता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में सीढीयों पर गंदगी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई व्यवस्था हेतु लगाए गए ठकेदार पर अर्थदण्ड की कार्यवाही के निर्देश दिए,जिलाधिकारी के निर्देशो के अनुपालन में नगर निगम द्वारा सम्बन्धित ठकेदार पर 01 लाख का अर्थदण्ड लगया। साथ ही तहसील परिसर में लिफ्ट खराब होने पर नाराजगी जाहिर की। मौके पर मौजूद एमडीडीए के अधिकारियों ने बताया कि लिफ्ट पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने 01 माह के भीतर लिफ्ट ठीक कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान तहसील में वसूली की प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए वसूली बढाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि 10 लाख से अधिक के बकायेदारों से 01 माह के भीतर वसूली की जाए।, इस कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबन की कार्यवाही की चेतावनी दी। उन्होंने लम्बित वाद की स्थिति जानी, म्यूटेशन आदेश के उपरान्त पोर्टल पर अद्यतन किये गए अभिलेखों का विवरण जाना। निर्देशित किया कि म्यूटेशन के आदेश उपरान्त तत्काल पोर्टल पर अद्यतन कर लिए जाएं।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने पुलिस, नगर निगम, एमडीडीए के अधिकारियों केसाथ पुरानी तहसील का निरीक्षण कर इस स्थान पर मल्टीलेवल ओटोमैटिक/ मैकेनाईज पार्किंग बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। पुराने तहसील परिसर में पार्किंग बनने से जहां बाजार की सड़के जाममुक्त रहेंगी, वहीं यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार, तहसीलदार सदर सुरेन्द्र सिंह,एमडीडीए, लोनिवि आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

नशे पर नकेल कसने के लिए कालोनियों वह मौहल्ले में होगी समितियों का गठन

देहरादून : समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर SOP तैयार की गई है, जिसके तहत नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी रोकथाम हेतु थाना स्तर पर निम्न कार्यवाही की जाएगी :- निम्न बिंदु पर होगा अब काम–
सभी थाना प्रभारियों द्वारा थाना स्तर पर सभी कर्मचारियों को नशे के विरुद्ध प्रभावित करवाई करने हेतु टॉस्क दिए जाएंगे तथा समय समय पर उनकी समीक्षा की जाएगी। नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में आम जन का सहयोग प्राप्त करने के लिए सभी थाना प्रभारी आगामी 15 दिनों के भीतर अपने अपने थाना क्षेत्रों में कम्युनिटी पुलिसिंग की अवधारणा के तहत मोहल्ले वार नशा निरोधक समितियों (N.S.S) का गठन करेंगे। 
 उक्त समिति में सामाजिक संगठनों के सदस्यों, क्षेत्र के जागरूक नागरिकों, स्वयं सेवी संगठनों के सदस्यों, स्कूल/कॉलेज/संस्थाओं के प्रशासनिक अधिकारियों/सक्रिय विद्यार्थियों, क्षेत्र की जागरूक महिलाओं व छात्राओं, युवाओं,  सामाजिक कार्यकर्ताओं व अन्य सक्रिय सामाजिक सदस्यों को रखा जाये।
 नशा निरोधक समिति (N.S.S) के सदस्यों के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अनैतिक क्रियाकलापों, अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों, नशे के आदि व्यक्तियों से संबंधित किसी भी सूचना से पुलिस को अवगत कराया जायेगा।
 थाना स्तर पर गठित प्रत्येक नशा निरोधक समिति (N.S.S) का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जायेगा, जिसके माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सके, साथ ही प्रत्येक नशा निरोधक समिति में 15 से 20 सदस्यों को नामित किया जायेगा।
नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने तथा इसमें आमजन मानस की सहभगिता को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम के माध्यम से भी आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया जाएगा। 
 थाना स्तर पर गठित नशा निरोधक समिति (N.S.S) के माध्यम से पुलिस द्वारा की गई कार्रवाइयों की समीक्षा हेतु 15 दिवस में एक बार संबंधित थानाध्यक्ष,  माह में एक बार संबंधित क्षेत्राधिकारी,  प्रत्येक दो माह में एक बार संबंधित पुलिस अधीक्षक तथा प्रत्येक 03 माह में एक बार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नशा निरोधक समिति (N.S.S) के सदस्यों के साथ गोष्ठी की जाएगी,  जिसमें नशा तस्करों के विरुद्ध की गई कार्यवाहियों की समीक्षा के साथ साथ नशे के विरुद्ध अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए समिति के सदस्यों द्वारा दिये गए सुझावो पर मंथन कर प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

नये जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार

देहरादून। नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण किया। उन्होने कोषागार डबल…

आइएएस और पीसीएस अफसरों के बम्फर तबादले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव के वाद आईएएस और पीसीएस अफसरों के बम्पर…

पत्रकार प्रकरण में दो चीता पुलिसकर्मी निलंबित

देहरादून। 1 अगस्त को ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी पर जानलेवा हमले के प्रकरण में चीता ड्यूटी…

सचिव ग्राम्य विकास ने किया विकास खण्डों का भ्रमण

देहरादून। (जि.सू.का.), सचिव ग्राम्य विकास, श्रीमती राधिका झा द्वारा एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना (पीएसपी) द्वारा निर्मित…

शराब के ठेकों पर छापेमारी

देहरादून। प्रदेश भर में ओवर रेटिंग को लेकर शराब के ठेकों पर छापेमारी चल रही है…

जिलाधिकारी को अधिकतर शिकायतें भूमि संबंधी मिली

देहरादून।(जि.सू.का.), जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।…