वार्ड 92 आरकेडिया प्रथम के विकास कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहूगाः अनिल नौटियाल
उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड 92 आरकेडिया प्रथम से अनिल प्रसाद नौटियाल ने सहसपुर विधयक सहदेव सिंह पुंडीर के नेतृत्व में अपने प्रस्तावकों के साथ सादगी के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जाकर अपना नामांकन भरा।

इस अवसर पर पर शिवालिक मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत, महामंत्रा धर्मपाल सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष जयवीर सिंह राणा, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश ध्यानी, सूबेदार तीरथ सिंह रावत, हरिराम ढौडियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष तारेश्वरी भंडारी, मीडिया प्रभारी गुड्डी गोदियाल, आशीष गुसांई, एच.डी. ढौंडियाल, दरबान सिंह, शक्ति केन्द्र के महेन्द्र भारद्वाज, मनवर सिंह रावत, महावीर सनवाल, नारायण सिंह, अनिता धामी, नंदनी जोशी, आदि भारी संख्या में वार्ड 92 से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद थे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वार्ड 92 के प्रत्याशी अनिल प्रसाद नौटियाल ने सभी को ध्न्यावद दिया।
भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम वार्ड 92 के प्रत्याशी अनिल नौटियाल संगठन में विभिन्न पदों पर रहे। विभिन्न उन्होंने कहा वार्ड में बिजली, पानी, सड़क, नालियां आदि वार्ड 92 के विकास के लिए में हमेशा तत्पर रहूंगा। यह मेरी पहली प्राथमिकता होगी। ं