२३ को मतदान २५को होगी मतगणना

देहरादून, राज्य में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर है। नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची की आपत्तियों निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है। हल्द्वानी और अल्मोड़ा नगर निगम में आरक्षण में बदलाव किया है। हल्द्वानी नगर निगम में मेयर सीट सामान्य और अल्मोड़ा नगर निगम में मेयर सीट ओबीसी कर दी गई है। वहीं लंबे इंतजार के बाद नगर निकायों में महापौर और अध्यक्ष पदों पर आरक्षण की अधिसूचना जारी होते ही चुनाव की तस्वीर भी साफ कर दी गई।
नगर निकाय चुनाव (नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत) के लिए मतदान 23 जनवरी 2025, जबकि मतगणना 25 जनवरी को कराई जाएगी।
उत्तराखंड़ मुख्यालय में राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता कर नगर निकाय चुनाव की समय सारिणी जारी कर दी। नामांकन पत्रों को प्राप्त करने की तिथि 27 दिसंबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी, मतदान 23 जनवरी 2025 को और मतगणना 25 जनवरी 2025 को संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *