देहरादून।धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पंडित दीनदयाल मंडल में मंडल अध्यक्ष संजीव सिंघल एवं क्षेत्रीय निवर्तमान पार्षद सतीश कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और क्षेत्र वासियों के साथ पटेल नगर बाजार पुलिस चौकी के निकट अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता, “भारत रत्न विश्व मानव बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर ” के महापरिनिर्वाण दिवस पर “अंबेडकर की मूर्ति” पर माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष संजीव सिंघल पार्षद सतीश कश्यप गौरव गुड़ाकोटी नाथीराम धीमान विनोद कुमार सर्वेश कनौजिया देवनाथ,कुंता देवी भावना भट्ट नीरज यादव विमला देवी, विजय जयपुरिया प्रदीप कुमार विजय महतो आदि मौजूद रहे।
