वार्ड 79 भारूवालाग्रान्ट में गैस पाइप लाइन डालने से पानी की लाइनें हुई क्षतिग्रस्त, लोगों में तीव्र आक्रोश

वार्ड 79 भारूवाला में खोदे जा रहे गैस पाइप लाइन के गड्डे बने मुसीबत की जड़

उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। धर्मपुर विधानसभा के अंतगर्त वार्ड 79 में कई दिनों गेल कंपनी द्वारा गैस पाइप लाइन डाली जा रही है, लेकिन इस कार्य को करते समय न तो पीडब्ल्यूडी न ही जलसंस्थान के अधिकारी/कर्मचारी मौके पर हैं जिससे वार्ड 79 के क्षेत्रावासी इन खोदे जा रहे गड्डो से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


उत्तराखंड हेड लाइंस को जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों ने बताया कि गड्डों की खुदाई से पेयजल की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिससे कई दिनों से घरों में पानी नही आ रहा है।
वार्ड 79 के प्रताप रोड भारूवाला ग्रान्ट के लोग सामाजिक कार्यकर्ता व कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ कार्यकर्ता पीयूष गौड से मिले और इस समस्या से निजात पाने को कहा है। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता पीयूष गौड ने मौके पर जाकर देखा तो सम्पूर्ण क्षेत्र में गेल कंपनी के द्वारा पाइप बिछाने का कार्य तीव्रगति से चल रहा है। जिससे सड़कों के किनारे बड़े-बड़े गहरे गड्डे हो रखे हैं। जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।


पीयूष गौड ने कहा कि गड्डों की खुदाई कितनी होनी है कितने गहराई पर पाइप लाइन डाली जानी चाहिए लेकनि मौके पर न तो टैक्निकल आदमी मौजूद है ना ही गेल कंपनी न ही जलसंस्थान का अधिकारी कर्मचारी मौजूद है जिससे क्षेत्रावासियों में भारी रोष व्याप्त है।
कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ कार्यकर्ता पीयूष गौड ने कहा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी इस तरफ कोई ध्यान नही दे रहे हैं चाहे वह विधायक हो या निवर्तमान पार्षद कोई भी इस ओर अपना ध्यान नही दे रहे हैं जिससे समस्त वार्डवासी परेशान हो रखे हैं। क्षेत्रीय नागरिक एस.के.शर्मा ने कहा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से इन कार्यों से कोई सरोकार नही है, जनता परेशानियों से जूझ रही है। वहीं क्षेत्रीय नागरिक रामपाल शर्मा का भी यही कहना था िक इन खोदे जा रहे गड्डों से क्षेत्रीय जनता में तीव्र आक्रोश है, अगर संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नही देता तो वार्ड के नागरिक आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
पीयूष गौड ने उत्तराखंड हेड लाइंस के प्रमुख संवाददाता को जानकारी दी कि पित्थूवाला जलसंस्थान के एक्शन से भी बातचीत हुई है जिसमें उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिलाध्किरी को बता दिया गया है लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नही हुई है। पीयूष गौड का कहना था कि क्षेत्र में गड्डों का खुदान जारी है। जिससे पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही हैं और साथ ही दुर्घटना होने का खतरा हो रहा है।

वार्ड 79 के प्रताप रोड भारूवालाग्रान्ट में खोदे जा रहे गैस पाइप लाइन के गड्डे  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *