देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर करनपुर मंडल एवं केदार नगर मंडल के शक्ति केंद्र संयोजकों के परिवार के साथ मिलकर राम दरबार भेंट कर परिवार को शुभकामनाएं दी।

- इन्दरा कालोनी चुक्खूवाला में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामगोपाल शुक्ला की माता का सम्मान करते महानगर अध्यक्ष।
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता है और हमें समय-समय पर कार्यकर्ताओं के परिवार से मिलकर परिवार की कुशलता के बारे में जानकारी लेनी चाहिए कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम के माध्यम से मुलाकात हो पाती है परंतु परिवार से मिलना नहीं होता इसलिए मैं महानगर के प्रत्येक शक्ति केंद्र संयोजकों के परिवार से मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दूंगा।
कार्यक्रम में महानगर मंत्री राजेश कंबोज संकेत नौटियाल प्रदीप कुमार मंडल अध्यक्ष विनोद पुंडीर राहुल लारा आकाश एवं सभी शक्ति केदो के संयोजक परिवार सदस्यों उपस्थित रहे।