उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह राघव ने चन्द्रबनी स्थित अपने आवास पर शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर शस्त्रों की पूजा अर्चना करते हुए देश व प्रदेश की सुख शांति की कामना की।

शस्त्रों की की पूजा करते भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने शांति तथा सुरक्षा के मूल मंत्र को दोहराते हुए बेहतर एवं सुरक्षित समा ज के संकल्प को दोहराया है। ओमवीर सिंह राघव भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता आर.एस.एस.के पुराने कार्यकर्ता हैं। श्री राघव ने पछवादून में भाजपा संगठन को मजबूत किया है।