वार्डो के गलत परिसीमन से प्रत्याशी नाराज

देहरादून। नगर निगम के वार्डों के परिसीमन को लेकर कई वार्डो के संभावित प्रत्याशियों एवं क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। शुक्रवार को वार्ड नंबर-72 (देहराखास) के क्षेत्रवासियों ने परिसीमन में मनमानी का आरोप लगाते हुए परिसीमन अधिकारी का पुतला फूंका। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि देहराखास वार्ड के परिसीमन के दौरान अधिकारियों ने मनमानी की है। एक बड़े क्षेत्र को अब इस वार्ड से जोड़ा जा रहा है। कहा कि वार्ड नंबर-84 के अतंर्गत आने वाले कन्हैया विहार, शांति विहार, विजिलेंस आफिस, बड़ी मस्जिद, मुस्लिम बस्ती कारगी व अन्य क्षेत्रों को उनके वार्ड में जोड़ा जा रहा है। कहा कि देहराखास वार्ड में वर्तमान में आठ हजार से अधिक मतदाता हैं। अन्य क्षेत्र जुड़ने से इस वार्ड में मतदाताओं की संख्या 13 हजार से अधिक हो जाएगी। जिस कारण वार्ड में विकास कार्य नहीं हो पाएंगे। उनका कहना था कि यदि उनके वार्ड में दूसरे वार्ड के इलाकों को जोड़ा जाता है तो वह नगर निगम चुनाव का बहिष्कार करेंगे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस पुतला दहन के कार्यक्रम में क्षेत्र के एक प्रभावशाली नेता का हाथ होना बताया जा रहा है। क्योंकि इससे उनकी राजनीति प्रभावित हो रही है। पुतला फूंकने वालों में डा. गुरुप्रसाद, राघव उपाध्याय, सोनू, करण, राज रावत, रमेश धीमान, सागर राणा, शिवशंकर, शुभम, नीरज, कुलदीप आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *