तीसरे दिन भी नहीं बुझी गोवा तट के करीब जहाज में लगी आग, काबू पाने में जुटे भारतीय तटरक्षक

तीन दिन बाद भी गोवा के तट के करीब मालवाहक जहाज एमवी मेर्सक फ्रैंकफर्ट पर लगी आग अभी तक बुझी नहीं है। भारतीय कोस्ट गार्ड (ICG) के जवान हेलीकॉप्टर से आग पर काबू पाने में जुटे हैं। रासायनिक विशेषज्ञों समेत चार सदस्यीय बचाव दल को जहाज पर चढ़ाया गया है। मालवाहक जहाज से रह-रहकर आग और धुआं उठ रहा है।

श्रीलंका जा रहा था जहाज

बता दें कि शुक्रवार को गोवा से लगभग 102 समुद्री मील दूर एक कंटेनर कार्गो मर्चेंट जहाज में भीषण आग लग गई थी। खराब मौसम और भारी बारिश के बीच भारतीय तटरक्षक बल ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया था। भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक करवार से 50 नॉटिकल मील दूर कंटेनर वाहक MV Maersk Frankfurt में अचानक आग लग गई थी। यह व्यापारिक जहाज मुंद्रा पोर्ट से श्रीलंका के कोलंबो जा रहा था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

जहाज में लदे 1,154 कंटेनर

जहाज में बेंजीन और सोडियम साइनेट जैसे खतरनाक माल समेत 1,154 कंटेनर लदे हैं। जहाज में चालक दल के 22 सदस्य सवार भी थे। आईसीजी के उप महानिरीक्षक मनोज भाटिया के मुताबिक सूखे रासायनिक पाउडर ने आग पर काबू पाने में काफी मदद की। इस रासायनिक पाउडर को हेलीकॉप्टर के माध्यम से छिड़काया गया। राहत की बात यह है कि जहां खतरनाक सामान रखा था, आग वहां तक नहीं पहुंच सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *