स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगे को लेकर बैठकमहानगर में बैठक

देहरादून। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा महानगर द्वारा एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।

सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हुए हर घर तिरंगा लहराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रत्येक मंडल के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में तिरंगा फहराने की तैयारी करें |
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र बिष्ट ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम का महत्व अत्यधिक है। भाजपा कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्र को प्राथमिकता देते हैं।’ उन्होंने बताया कि 11 से 14 अगस्त तक युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और 12 से 14 अगस्त तक महापुरुषों की प्रतिमाओं के समक्ष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।


सभी उपस्थित नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस के इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि हर घर तिरंगा फहराना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस बैठक में दर्जाधारी मंत्री डॉ. देवेंद्र भसीन, विधायक खजान दास, विधायक उमेश शर्मा, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल, और कई अन्य नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित सभी ने मिलकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *