शादी के बाद चमकी Munawar Faruqui की किस्मत, बिग बॉस 17 विनर के हाथ लगी वेब सीरीज?

बिग बॉस 17 के विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी अक्सर किसी न किसी चीज को लेकर सुर्खियों में बने ही रहते हैं। कुछ दिनों पहले वह अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में थे, तो अब वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि मुनव्वर जल्द अपना एक्टिंग डेब्यू कर सकते हैं।

मुनव्वर के हाथ लगी वेब सीरीज?

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर को उनकी पहली वेब सीरीज मिल गई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी आने वाली वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकती है। इसी सीरीज के जरिए अब स्टैंडअप कॉमेडियन एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं।

सीरीज में निभाएंगे ये किरदार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर फारुकी इस वेब सीरीज में एक कैदी का किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं, मुन्ना के साथ सीरीज में मेयांग चांग भी नजर आ सकते हैं। इस सीरीज की कहानी दो लोगों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ सकती है। एक कैदी और दूसरा पत्रकार।कैदी जेल में बंद होगा और पत्रकार उसे बाहर निकालने की कोशिश करते है। इसकी शूटिंग इसी हफ्ते से हैदराबाद में शुरू हो सकती है, लेकिन इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

महजबीन कोटवाला संग की दूसरी शादी

इसी साल मई में मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी को लेकर खबरें आई थीं, उन्होंने महजबीन कोटवाला संग गुपचुप तरीके से शादी की और किसी को इसकी भनक तक नहीं पड़ने दी। फिर दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसके बाद लोगों को उनके दूसरे निकाह के बारे में पता चला।

हालांकि, बीते महीने जून में खुद बिग बॉस विनर ने एक तस्वीर शेयर कर अपनी शादी को ऑफिशियल कर दिया। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए महजबीन पर खूब प्यार लुटाया था। बता दें कि मुनव्वर तलाकशुदा और एक बेटे के पिता हैं। वहीं, महजबीन भी तलाकशुदा हैं और उनकी बेटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *