देहरादून। जिले में 32 इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर इधर से उधर किए गए हैं। कई थाना-चौकी प्रभारी भी बदले गए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के आदेश के बाद मंगलवार को तबादला सूची जारी की गई।

थाना पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं को थाना डालनवाला का प्रभार सौंपा गया है। थाना डालनवाला प्रभारी रहे नरेंद्र गहलावत को मसूरी का प्रभारी बनाया गया है। थाना प्रेमनगर के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर को इसी पद पर पटेलनगर भेजा गया है। पुलिस कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात निरीक्षक संतोष कुंवर को थाना कैंट का प्रभारी बनाया गया है। मसूरी थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान को नेहरू कॉलोनी थाने का प्रभार दिया गया है। थाना सहसपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप रावत को पुलिस कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ का दायित्व सौंपा गया है।
इसी तरह जिन उप-निरीक्षकों के प्रभार बदले गए हैं, उनमें क्लेमेंटटाउन के थाना प्रभारी मोहन सिंह को रायवाला का थाना प्रभारी बनाया गया है। सेलाकुई के थाना प्रभारी लोकपाल परमार इसी पद पर क्लेमेंटटाउन, पुलिस कार्यालय में एसआईएस के प्रभारी गिरीश नेगी को प्रेमनगर के थाना प्रभारी, बसंत विहार के थाना प्रभारी शैंकी कुमार को इसी पद पर सेलाकुई, नेहरू कॉलोनी के थाना प्रभारी मनोज नौटियाल को इसी पद पर सहसपुर, झाझरा के चौकी प्रभारी अमित शर्मा को वसंत विहार के थाना प्रभारी पद पर भेजा गया है।
प्रेमनगर थाने में तैनात उप-निरीक्षक प्रद्युम्न नेगी को झाझरा का चौकी प्रभारी बनाया गया है। थाना कैंट में तैनात एसएसआई रविंद्र नेगी को पुलिस कार्यालय की एसआईएस शाखा, थाना नेहरू कॉलोनी में तैनात ओम प्रकाश को थाना कैंट में एसएसआई, कुठालगेट चौकी प्रभारी प्रवीन सैनी को सभावाला चौकी प्रभारी, सभावाला चौकी प्रभारी अरविंद्र पंवार को कुठालगेट चौकी प्रभारी के तौर पर भेजा गया है। नेहरू कॉलोनी थाने में तैनात एसएसआई आशीष कुमार को चौकी पटेलनगर बाजार चौकी प्रभारी, बाजार चौकी प्रभारी प्रवीण पुंडीर को सहसपुर थाने में एसएसआई, सहसपुर थाने के एसएसआई मनमोहन नेगी को नेहरू कॉलोनी थाने का एसएसआई, रायवाला थाने के एसएसआई संजय रावत को प्रेमनगर थाने का एसएसआई, पटेलनगर थाने में तैनात उप-निरीक्षक विनोद कुमार को थाना रायवाला का एसएसआई, प्रेमनगर थाने के एसएसआई मुकेष थलेड़ी को ऋषिकेष आईएसबीटी चौकी प्रभारी, कुल्हाल चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता को जाखन चौकी प्रभारी और जाखन चौकी प्रभारी सूरज कंडारी को कुल्हाल चौकी प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह ऋषिकेश आईएसबीटी के चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रसाद का तबादला रानीपोखरी थाने में किया गया है। पंडितवाड़ी चौकी प्रभारी दीपक गैरोला को हर्रावाला चौकी प्रभारी बनाया गया है। हर्रावाला चौकी प्रभारी कमलेश गौड को पंडितवाड़ी चौकी का प्रभार सौंपा गया है। पुलिस लाइन में तैनात अशोक राठौर को पुलिस कार्यालय में मानवाधिकार प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस कार्यालय की एसआईएस शाखा में तैनात विपिन चंद्र को थाना डोईवाला, थाना डालनवाला में तैनात जयपाल सिंह को थाना ऋषिकेष व थाना विकासनगर में तैनात अजय प्रकाश को थाना कैंट में भेजा गया है।