बिष्ट के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री एवं उत्तराखंड भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह बिष्ट का आज सुबह निधन हो गया है। वह अपने पीछे अपना पूरा भरा परिवार छोड़ गये। उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री रहे बीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे बिष्ट ने आज घर पर ही अंतिम सांस ली। वीरेन्द्र सिंह बिष्ट का चंद्रबनी शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से भाजपा व कांग्रेस सहित विभिन्न सामजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा दुख है।
बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। वह भाजपा संगठन में प्रदेश प्रवक्ता सहित विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके थे। इससे पूर्व उनका राजनीतिक जुड़ाव कांग्रेस से भी रहा, जहां उन्होंने संगठन में पदाधिकारी के रूप में कार्य किया। उन्होंने मोहब्बेवाला से एक सांध्य दैनिक समाचार पत्र का भी प्रकाशन किया था। बाद में भाजपा में शामिल होकर उन्होंने संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया । उत्तराखंड हेड लाइंस टीम ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
इस अवसर पर दर्जाधारी मंत्री पुनीत मित्तल, श्याम पंत, पार्षद दीपक नेगी, पूर्व पार्षद हरिप्रसाद भटृट, पूर्व पार्षद रमेश कुमार मंगू, वीरेन्द्र पोखरियाल, जितेन्द्र लिंगवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख विपिन कुमार, पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह, शिवालिक मंडल अध्यक्ष मदन सिंह, रामपाल सिंह राठौर, साजन सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश भद्री, अजीत काला, आदि लोग सैकड़ों मौजूद थे। अंतिम यात्रा में पहुंचे सैकड़ों लोगों ने उनके प्रति गहरी शोक संवदेना प्रकट की।