मुख्य संवाददाता द्वारा
देहरादून। विधानसभा सहसपुर के वार्ड नंबर 91 चंद्रबनी में पिछले तीन चार सालों से मांग करते आ रहे क्षेत्रवासियों की आखिरकार क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने उनकी मांग पूरी कर दी है। वार्ड वासियों की मांग थी कि अमर बलिदानी शिशिर मल्ल के नाम से शहीद द्वार का निर्माण हो। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने विधानसभा अंतर्गत चंद्रबनी में अमर बलिदानी शिशिर मल्ल की स्मृति में शहीद द्वार निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस दौरान विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीरों की भूमि हैं। देश सेवा में अपना सबकुछ न्योछावर कर देने वाले अमर वीर सैनिकों को हम कभी भुला नहीं सकते। अपने जवानों के हौसले, धैर्य, संयम, और संकल्प को देखते हुए आज हम यह विश्वास के साथ कह सकते हैं कि दुनिया की कोई ताकत भारत माता की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकती। इस अवसर पर निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमवीर सिंह राघव ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में र्बलिदानी शिशिर मल्ल की माता रेनू, चाचा शमशेर ठकुरी, बुआ सत्या शाही, ससुर भगवान सिंह नेगी, प्रेमफुला थापा, आइबी थापा, मेध बहादुर, शिवराज क्षेत्री, सागर कुमार क्षेत्री, नंद लाल क्षेत्री, राजन शाही, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर राघव, निवर्तमान पार्षद सुखवीर सिंह बुटोला, अशोक चौहान, शिवालिक मंडल महामंत्री मदन सिंह, अनिल ढकाल, मनोज कोठारी,अजय गोयल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विपिन कुमार ने किया।
