बिग बॉस ओटीटी 3 को स्ट्रीम हुए अब एक महीना पूरा हो गया है। इस एक महीने में घर के अंदर काफी कुछ देखने को मिला। 16 कंटेस्टेंट घर में शामिल हुए थे, जिसमें से कई कंटेस्टेंट घर से बेघर भी हो चुके हैं। जल्द ही इस शो का ग्रैंड फिनाले भी होने वाला है। ऐसे में बचे हुए कंटेस्टेंट अपना गेम मजबूत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस कंटेस्टेंट को मिलेगी घर की सत्ता
अभी तक बिग बॉस के घर में कई हेड ऑफ हाउस बन चुके हैं, जिसके पास काफी पावर होती है। पहले सना मकबूल और फिर अरमान मलिक, लेकिन इस बार ये बाजी अभिनेता रणवीर शौरी के पास जाने वाली है। द खबरी कि रिपोर्ट के अनुसार, वो फाइनल राउंड में लवकेश कटारिया को हरा कर ‘हेड ऑफ हाउस’ बन जाएंगे। ऐसे में रणवीर अब इसका क्या-क्या फायदा उठाते हैं ये तो आने वाले टाइम में ही पता चलेगा।
रणवीर ने शिवानी को बताया ड्रामा क्वीन
हाल ही में रणवीर और शिवानी का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों मस्ती कर रहे हैं। इसी दौरान रणवीर बातों-बातों में शिवानी को ड्रामा बोल देते हैं। दरअसल, दोनों लिविंग एरिया में नजर आते हैं वहां, रणवीर शिवानी से कहते हैं कि तू बातें मारनी सिख गई है। इसके बाद वह उनकी नकल करते हुए दिखाई देते हैं।
तभी बीच में अरमान आ जाते हैं और कहते हैं कि अगर बाहर कुछ ऐसा टास्क हो, जिसमें रणवीर भाई की आंखें जलेंगी या लवकेश की। ऐसे में एक को चुनना है, तो किसी आंखें जलाएगी। इसके बाद शिवानी कहती है, ये अभी कुछ नहीं पता। हालांकि, वह बाद में रणवीर को सेफ करने की बात कहती हैं।
सना-अरमान की हुई लड़ाई
वहीं, दूसरी तरफ शो में अब सना सुल्तान और अरमान मलिक की भी लड़ाई हो गई है। एक टास्क में अरमान, सना को छोटा बच्चा और उनके फेस को लेकर काफी कुछ बोल देते हैं, जिससे सना को गुस्सा आ जाता है। इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हुई।