देहरादून। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संगठन मंत्री राजकुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय व्यापार मंडल प्रदेश मैं विस्तार करते हुए रुड़की जिले में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने व्यापारियों के हित की लड़ाई को और मजबूत तरीके से लड़ने के लिए आज रुड़की में अपनी प्रदेश और महानगर में सदस्यों का जिम्मेदारी देते हुए मुख्य रूप से नरेश कुमार साहनी को गढ़वाल मंडल अध्यक्ष और संजीव कुमार शर्मा प्रदेश कानूनी सलाहकार नियुक्त किया जाता है।
इन सब को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष लच्छु गुप्ता ने कहा की राष्ट्रीय व्यापार मंडल परिवार हमेशा व्यापारियों के हित के लिए सदा तत्पर खड़ी रहेगी और जो भी व्यापारियों के हित में होगा वह राष्ट्रीय व्यापार संगठन अपना तन मन धन व्यापारियों के हित में कार्य करेगी इस मौके पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज, राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल चौहान कुलदीप विनायक, वी पी शर्मा,सतीश चंद,गौरव किशिक,सौरभ,पंकज शर्मा,बृजपाल सिंह,दीपक गर्ग,चुन्नी लाल,कुलदीप,आदि
