पर्यावरण गतिविधि की भव्य कार्यशाला कर जनता को किया जागरुक

पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व @ महापौर

उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। प्रकृति की रक्षा हमारी जीवन शक्ति, प्लास्टिक छोड़ो, धरती जोड़ो के तहत एक बृहद पर्यावारण कार्यशाला धर्मपुरचैक स्थित जानकी विवाह मंडप में किया गया। इस कार्यशाला का भव्य आयोजन पर्यावरण गतिविधि महानगर देहरादून की प्रतिनिधि श्रीमती राजेश्वरी सेमवाल द्वारा किया।
पर्यावरण गतिविधि की भव्य कार्यशाला में स्थानीय नागरिकों ने व पर्यावरण प्रेमियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर पर्यावरण गतिविधि महानगर की संयाजिका श्रीमती राजेश्वरी सेमवाल ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने उनकी देखभाल और प्लास्टिक का उपयोग कम करने जल संरक्षण करने तथा हरित वातारण बनाने का संदेश दिया।


कार्यशाला में नगर के पर्यावरण प्रहरियों, विभिन्न धर्म संस्थानों के प्रमुखों, संत समाज, नारी शक्ति, युवा शक्ति, स्थानीय व्यापारियों, समाज के नागरिकों और नगर निगम के पार्षदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महापौर ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है और देहरादून का प्रथम नागरिक होने के नाते वे इस अभियान को हर वार्ड तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रशासनिक स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और इसके विकल्पों को बढ़ावा देने की रणनीतियों को साझा किया। कार्यशाला के अंतिम सत्रा में उपस्थित सभी पार्षदों, प्रतिष्ठित जनों और युवा शक्ति ने सामूहिक रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

                 
पर्यावरण गतिविधि कार्यशाला के मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल थे और विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त डा. आलोक पांडे थे। कार्यशाला में पार्षद महेंद्र सिंह भंडारी ने भी अपने विचार रखे।

           
इस अवसर पर पर वार्ड नं. 52 के पार्षद सोहन रौतेला, वार्ड नं. 94 नत्थनपुर के पार्षद मेहरबान सिंह भंडारी, वार्ड नं. 50 राजीव नगर के पार्षद महेन्द्र सिंह रावत, वार्ड नं. 56 के पार्षद अमित भंडारी, ने अपने विचार रखे। उन्हांेन कहा कि प्लास्टिक मुक्त करने के लिए एक कार्य योजना बनाई जायेगी।
कार्यशाला की सयांेजिका श्रीमती राजेश्वरी सेमवाल एवं सह संयोजक सुनील नौटियाल ने सभी वक्ताओं को दिये गये सुझावाओं का सराहनीय बताया।
इस भव्य कार्यशाला में पूर्व महानगर अध्यक्ष सीता रामभट्ट, अजय पैन्यूली, कमलेश्वर नौटियाल, विनोद नौटियाल, सरिता लिंगवाल, मधु डंगवाल, मंजू सेमवाल, सावित्री चैहान, बबीता उनियाल, पूर्व प्रधन शांति राणा, रूचि कोटनाला, रजनी भंडारी, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *