चंद्रबनी की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील
उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। वार्ड 91 चंद्रबनी के कांग्रेस कार्यकताओं ने सड़को के खस्ता हालत को लेकर पूर्व पार्षद को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि अतिशीघ्र सड़कों को गड्डा मुक्त किया जाय। जिससे किसी अनहोनी से बचा जाए। चन्द्रबनी चौक से लेकर वाइड-लाइफ रोड का तो बहुत ही बुरा हाल है। इस पर कार्य तो होता रहता है लेकिन गड्डों का भरान ठीक तरह से नही हो पाता है। ऐसी ही स्थित वार्ड 91 चन्द्रबनी के आंतरिक सड़कों का हाल है जहां सड़कें गड्डों में तब्दील हो गयी हैं।
वार्ड 91 की जर्जर एवं खस्ताहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पार्षद को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मरम्मत की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में इन सड़कों पर जलभराव होने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
एडवोकेट सुरेश यादव का कहना है कि चन्द्रबनी चौक से लेकर वाइड-लाइफ रोड, पट्यिोवाला, घराट, धारावाली, शर्मा आटा चक्की से लेकर गोलमार्केट को जाने वाली सड़क, भुत्तोंवाला, ग्लेक्शियन स्कूल को जाने वाली रोड, दशकश स्कूल को जाने वाली सड़क, बिम्म स्कूल को जाने वाली सड़क सहित सभी आंतरिक सड़कों का बुरा हाल है। कई बार संबंधित विभाग का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस कार्यकताओं ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में लापरवाही के कारण स्थानीय नागरिकों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पार्षद ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि समस्या को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा तथा जल्द से जल्द सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देेने वालों में एडवोकेट सुरेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सीमा क्षेत्री, पूर्व प्रधानपति चन्दन सिंह नेगी, रामसिंह धामी सहित चन्द्रबनी कई लोग मौजूद थे।