गणतंत्र दिवस पर धारावाली गोलमार्केट में फहराया गया तिरंगा, राष्ट्र सर्वोपरि हैः भट्ट

जाति, धर्म छोड़कर सभी झण्डे के नीचे आयें

उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। धारावाली चन्द्रबनी में विगत कई सालों से गोलमार्केट में राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 77 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजा रोहण धूमधाम से मनाया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर धर्मपुर विधानसभा में विधायक की तैयारी में लगे वैभव वालिया का गोलमार्केट में स्वागत अभिनदंन किया गया।


पूर्व सैनिक पं. क्रांतिबल्लभ भट्ट ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि हौंसला है जज्जबा है पर्वतां को तोड़कर हम मैदान बना सकते है। गणतंत्र दिवस पर पूर्व सैनिक क्रांतिबल्लभ भट्ट ने अपनी पुरानी यादें ताजी की उन्होंने कहा कि हमने कश्मीर कें अन्दर गोली खा रही है। भट्ट ने कहा देश में बहुत गरीबी थी तो पं. जवाहर नेहरू ने अपनी सम्पति बेचकर देश को आजाद किया था देश को आगे बढ़ाया था। सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह जैसे लोग आगे आये तब देश आजाद हुआ था तब हमने दर्द हमने देखा है, अजादी के लिए कैंसी कुर्बानी दी जाती है तब आजाद हिंद फौज बनाया।


उन्होंने युवा पीढ़ी से कहा इतिहास पर नजर डालो यह आजादी एेंसी नही मिली। बड़े स्वाभिमानी नेताओं ने भारत का झंडा गाडा एक सूत्र में बांधकर रखा। आज की सरकारें दंगा भड़का रही हैं। अपने-अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ना है। भाइयों बहिनों सबको इक्ठठ्ा होना पड़ेगा। आप देश की आनबान शान के लिए एकत्रित हुए हैं राष्ट्र सर्वोपरि है। कुदृष्टि को खत्म करना है।
पूर्व सैनिक क्रांतिबल्लभ भट्ट ने कहा सरदार भगत सिंह, चन्द्र सिंह आजाद ने कुर्बानी दी। हमने वह दर्द देखा है आजादी के लिए कुर्बानी दी हंसते-हंसते सूली पर चढ़े। ये आजादी ऐसी नही मिली है। डा. भीमराव अम्बेडकर ने संविधन ऐसा नही लिखा। उन्होंने कभी एेंसा नही लिखा कि देश के अन्दर दंगे हों। इस भारत के निर्माण के लिए आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा राष्ट्र सवोपरि है। ं जाति र्ध्म छोड़कर सभी को झण्डे के नीचे आना है।
पूर्व सैनिक के नाते श्री भट्ट ने कहा हम एक मुठ्ठी बन कर तैयार रहें। आपसी मतभेदों को भुला कर रखें। यह राष्ट्रीय पर्व है। झण्डा एक डंडा एक है इसिलए इस झण्डे के नीचे आये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर वैभव वालिया, शर्मा, सुदरियाल, इंतजार, भारत भूषण अमन सिंह उनियाल, सेमवाल सहित धारावाली चन्द्रबनी की जनता उपस्थि थी। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ पत्रकार वरीश चन्द्र् ने किया।
जय उत्तराखंड जय भारत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *