उर्मिला सनावर का कांग्रेस से दूर-दूर तक वास्ता नहीः रमेश कुमार मंगू
उत्तराखंड हेड लाइंस
देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में लगातार हो रहे बवाल ने राजनीतिक सरगरमियां बढ़ा दी हैं उससे लगता है कि इस समय राजनीतिक गलियारों में चारों तरफ यही मुद्दा छाया हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र से लेकर उत्तराखंड और राजधानी के सभी वार्डों के अन्दर यह अभियान चलाया है और प्रदेश सरकार के पुतले फूके कि सरकार जल्द से जल्द अंकिता भंडारी हत्याकांड का संज्ञान ले। और इसमें संलिप्त सभी आरोपितों का खुलासा करे।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव रमेश कुमार के नेतृत्व में आईएसबीटी व मौहब्बेवाला चौक पर प्रदेश सरकार पुतला दहन किया गया। जिसमें उनकी एक ही मांग थी कि अंकिता भंडारी हत्याकांड का सरकार संज्ञान क्यों नही ले रही है।

मौहब्बेवाला चौक में प्रदेश सचिव रमेश कुमार मंगू के नेतृत्व में सरकार पुतला फूंकते कांग्रेस के कार्यकर्ता। फोटो : उत्तराखंड हेड लाइंस
उत्तराखंड हेड लाइंस को प्रदेश सचिव रमेश कुमार से मंगू ने बताया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड केवल एक अपराध नही, बल्कि सच्च के संरक्षण में सच को दबाने का उदाहरण है। भाजपा सरकार ने साक्ष्य मिटाने का काम किया है। प्रदेश सचिव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा यह बोलती है कि उर्मिला सनावर कांग्रेस के हाथों खेल रही है तो इसमें कोई सच्चाई नही है यह एक गुमराह है। रमेश कुमार से मंगू ने कहा कि उर्मिला सनावर का कांग्रेस के साथ दूर दूर तक वास्ता नही है।न कोई वीडियो हे न फोटो है तो यह कैसे हो सकता है कि उर्मिला सनावर कांग्रेस के हाथों खेल रही है।

आईएसबीटी में प्रदेश सचिव रमेश कुमार मंगू के नेतृत्व में सरकार पुतला फूंकते कांग्रेस के कार्यकर्ता। फोटो : उत्तराखंड हेड लाइंस।
इस अवसर पर टर्नर रोड के पूर्व पार्षद व कांग्रेस के प्रदेश सचिव रमेश कुमार मंगू, पूर्व पार्षद मोहन गुरुंग, पूर्व उपायक्ष सिदार्थ वर्मा, सोनू हसन, प्रदेश यूथ कांग्रेस, हर्षब्रधन सिंह नेगी यूथ कांग्रेस, पूर्व सचिव, गौरव रावत विधानसभा धर्मपुर, सलीम, अभिरूचि गुरंग, मनवीर नेगी, विलियम, डी.बी. क्षेत्री, नाजिर, नवीन प्रजापति, सुभाष धस्माना,सहजाद, सूरेन्द्र थापा, तिलक, मंसूर कुरैशी, राम किशन यादव, लाम्बा, कांग्रेस श्रम विभाग के प्रदेश महासचिव कांतिबल्लभ भट्ट सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।