देहरादून। नगर निगम चुनाव में काफी संख्या में मतदाता सूची से नाम गायब होने से काफी मतदाता परेशान हो गये थे। किसी के बूथ बदले गये तो किसी के नाम ही नहीं थे जिससे काफी मतदाताओ ने बीएलओ पर कार्रवाई की मांग की है।

कुछ लोगों ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि बीएलओ की लापरवाही से मतदाताओं के सूची से नाम कटे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बीएलओ की लापरवाही से मतदान नहीं कर पाये इधर-उधर बूथो पर भटकते नज़र आये। चंद्रबनी में सीमा क्षेत्री सहित अन्य कई मतदाता अपने मत नहीं दे सके और कमी मतदाता के वोटर लिस्ट में भाग संख्या बदल कर बूथ ही बदल दिया जिससे लोग परेशान रहे।